{"_id":"606b56158ebc3ecbaa3c4d67","slug":"crowd-over-banks-to-deposit-bail-amount-azamgarh-news-vns5835613175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत राशि जमा करने बैंकों पर उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत राशि जमा करने बैंकों पर उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
आजमगढ़/जीयनपुर/फूलपुर। पंचायत चुनाव के चलते रैदोपुर स्थित एसबीआई में दावेदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पंचायत चुनाव लड़ने वाले दावेदार जमानत राशि जमा करने बैंक पहुंच रहे हैं। नोडयूज प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं और भीड़ लगी हुई है। स्टेट बैंक के बाहर जमानत राशि जमा करने वालों की लंबी कतार सोमवार को दिनभर लगी रही। कोरोना से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो सका।
पंचायत चुनाव के लिए सात अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव लड़ने के लिए दावेदार जमानत राशि भी बैंक में जमा कर रहे हैं। इसके चलते बैंक में भीड़ का आलम है। इसके उलट कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं है। पंचायत चुनाव के लिए जमानत राशि जमा करने के लिए दावेदारों की लंबी कतार लगी रही। सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मास्क लगाने की अनिवार्यता हवाई साबित हो रही है। जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा बना है। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार जीयनपुर स्थित इलाहाबाद बैंक मेें सुबह से ही लंबी लाइन लग रही है। कड़ी धूप में भी लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
अजमतगढ़ ब्लाक के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा सिक्योरिटी जमा करने के लिए जीयनपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने उसके खुलने से पहले सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं। इस दौरान चिलचिलाती धूप में भी लोग सड़कों पर लंबी कतारें लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही आपस में तू तू मैं मैं भी हो जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को ट्रेजरी चालान जमा कराने वालों की फूलपुर स्टेट बैंक की शाखा में भारी भीड़ रही। सुबह से ही एसबीआई की शाखा पर लोगों की लंबी कतार रही। भीड़ का आलम यह था कि कई बार शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग भी बाधित हो गया। तेज धूप और अन्य दुश्वारियों से बेपरवाह होकर वह कतार में अपनी बारी के लिए जूझते रहे। पुलिस बार-बार डंडा पटककर उन्हें लाइन से बाहर न जाने की हिदायत देती रही।