फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowd of devotees will gather in Gurmat Samagam

गुरमत समागम में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees will gather in Gurmat Samagam
निजामाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब। - फोटो : AZAMGARH
स्थानीय गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में 25 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सालाना गुरुमत समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सालाना जोड़ मेले में आगरा, उत्तराखंड, बनारस सहित अन्य जनपदों से भी सिख समुदाय के लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में 25, 26 ,27 मार्च को आयोजित है। सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेला का शुुुभारंभ 25 मार्च को अखंड पाठ साहिब के साथ होगा। सालाना जोड़ मेला गुरु नानक देव जी व गुरु तेग बहादुर साहिब की तपस्थली ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में लगेगा। इस सालाना जोड़ मेले में लाखों की संख्या में भीड़ देश के कोने-कोने से एकत्र होती है। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में खुदाई में निकले अस्त्र, शस्त्र, नेजे, तलवार, खड़ाऊ जो आज भी दर्शन के लिए रखे गए हैं उनके साथ साथ हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब, दुख भंजन कुआं, तपस्थली का दर्शन कर मत्था टेकते हैं। भक्त प्रत्येक वर्ष सालाना जोड़ मेले में पहुंच कर मत्था टेक कर लंगर छकते हैं। 25 मार्च को अखंड पाठ साहिब के साथ सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेला प्रारंभ होगा। 26 मार्च को सुखमणि साहिब के पाठ के साथ कीर्तन भजन रैन सभाएं होगी। 27 तारीख को अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ कड़ा प्रसाद वितरण करते हुए भव्य लंगर का आयोजन किया गया है। सालाना जोड़ मेला में आगरा, उत्तराखंड, बनारस, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, बस्ती आदि जगहों से लोगों का आना प्रारंभ हो गया है। सालाना जोड़ मेले में लोग जुटने लगे हैं। सारी जानकारी गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह और जगदीश सिंह सलूजा ने दी है। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स और पीएसी भी सालाना जोड़ मेले में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed