फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowd gathered to see python in Azamgarh

Azamgarh News: नाले से निकलकर सड़क पर आया अजगर, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

Tue, 21 Jan 2025 06:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले की रानी की सराय थाने के पास नाले से निकले अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि अजगर कई दिनों से नाले में छिपा हुआ है। 

विज्ञापन
Crowd gathered to see python in Azamgarh
अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले की रानी की सराय थाने के बगल में पिछले एक पखवारे से एक अजगर ने नाले को अपना बसेरा बना लिया है। ठंड के चलते जब भी उसको मौका मिलता है, बाहर निकलता है और धूप सेंक कर पुनः उसी नाले में चला जाता है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अभी तक अजगर ने किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाया है। फिर भी आस-पास के लोगों में भय बना है। लोगों का कहना है कि पास में थाना है, लेकिन किसी ने वन विभाग को सूचना देने की जहमत तक नहीं उठाई है।
विज्ञापन


इस क्रम में मंगलवार को कोहरे के बाद निकली धूप सेंकने के लिए अजगर बाहर आया तो उसे निहारने वालों की भीड़ जमा हो गई। अजगर लोगों के मनोरंजन का साधन बन गया है। लोगों ने बताया कि अभी तक अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लोगों ने रानी की सराय थाना प्रभारी से वन विभाग को फोन कर उस अजगर को वहां से हटवाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed