फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crops ruined due to waterlogging, sprouts emerged in the crops that fell in the fields

जलभराव में बर्बाद हुई फसलें, खेतों में गिरी फसलों में निकले अंकुर 19-53-03

Thu, 21 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crops ruined due to waterlogging, sprouts emerged in the crops that fell in the fields
आजमगढ़। जनपद में दो-तीन दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से धान, गन्ने और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। हर क्षेत्र के किसानों की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है। इसके कारण कई किसानों की पकी फसल खेत में ही अंकुरित हो गई है। जनपद में लगभग पांच प्रतिशत फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी सर्वें का कार्य चल रहा है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल छह लाख छह हजार 572 किसान हैं। इनमें से 13465 किसान ही फसल बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं। जनपद में 214459 हेक्टेयर में धान की खेती होती है। जनपद में अतिवृष्टि से धान की खड़ी फसल खराब हुई हैं। जनपद में 11392 हेक्टेयर में किसान अरहर की खेती करते हैं। बारिश के पानी में डूबकर अरहर की फसल बर्बाद हुई। खेत में खड़े अरहर के पौधे सूख गए हैं। जनपद में लगभग 8000 हेक्टेयर में किसान सब्जी की खेती करते हैं। बरसात के कारण सब्जी की खेती 80 प्रतिशत से अधिक बर्बाद हो गई है। सब्जी के बढ़े दामों से फसल की बर्बादी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कृषि विभाग की ओर से क्षति का आकलन कराया जा रहा है। इसके लिए टीम बनाई गई है। टीम अभी उन्हीं किसानों की फसल का सर्वे कर रही है, जिन्होंने फसल बीमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed