फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crocodile found in the fields of Bharouli village

Azamgarh News: भरौली गांव के खेत में मिला मगरमच्छ

Tue, 14 Oct 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found in the fields of Bharouli village
घोरावल थाना क्षेत्र के भरौली गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ । संवाद
घोरावल। घोरावल के ग्राम पंचायत भरौली में सोमवार देर शाम खेत में मगरमच्छ पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और बेलन नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


भरौली गांव में सरोज पटेल के घर के सामने खेत में शाम करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। उसकी हलचल और फुंफकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, राजन मिश्रा और ओमप्रकाश विश्वकर्मा पहुंचे।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को बेलन नदी में छोड़ दिया गया है। बताया कि भोजन की तलाश में मगरमच्छ बस्तियों की ओर चले जाते आते हैं। ऐसे में बेलन, बकहर नदी और आसपास के जलाशयों के किनारे ग्रामीण सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनसेट:
एक महीने में पकड़े गए पांच मगरमच्छ

घोरावल। बीते एक महीने में घोरावल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पांच मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 3 अक्तूबर को खुटहां गांव में आठ फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया था। 2 अक्तूबर को शिवद्वार ग्राम पंचायत के सिगरा टोला में सात फीट लंबा, 26 सितंबर को लाली गांव में दस फीट लंबा और 18 सितंबर को खुड़िया गांव में चार फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया था। सभी मगरमच्छों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed