फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CRO listened to the complaints of victims in Sagdi

Azamgarh News: सगड़ी में सीआरओ ने पीड़िताें की सुनी फरियाद

Sun, 08 Oct 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
CRO listened to the complaints of victims in Sagdi
सगड़ी। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुकदमे दर्ज कराए जाएं। जनहित के कार्यों में हिलाहवाली नहीं चलेगी। बताना पड़ेगा की समस्या के निस्तारण के लिए अब तक क्या किया गया। उक्त निर्देश मुख्य राजस्व अधिकारी विनय गुप्ता ने सगड़ी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। कहा कि वरासत, धारा 116,24 और 34 की फाइलें काफी लंबित है। छह-छह महीने से इन फाइलों में तारीख ही नहीं पड़ रही है। इन फाइलों को अभियान चला कर निस्तारित की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस पर उपस्थित होकर हम किसी का एहसान नहीं करते हैं। इसके समाधान के लिए जो भी लोग गंभीर नहीं होंगे उन्हें दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ की क्लास लेते हुए कहा कि जनहित की समस्याओं के प्रति आप तनिक भी गंभीर नहीं है। आगे ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता, सीओ सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला, तहसीलदार विवेकानंद दुबे समेत अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed