फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crisis on Samman Nidhi of 1.83 lakh farmers

Azamgarh News: 1.83 लाख किसानों की सम्मान निधि पर संकट

Fri, 03 Nov 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crisis on Samman Nidhi of 1.83 lakh farmers
आजमगढ़। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराए 1.83 लाख किसानों की ई-केवाइसी व अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। जिसके कारण किसानों के सम्मान निधि पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हाल यह है कि आने वाली 15वीं किस्त से भी वंचित हो सकते हैं। जनपद में सम्मान निधि के लिए 754763 किसानों का पंजीकरण है। शासन की व्यवस्था के अनुसार अब उन्हीं को लाभ मिलेगा, जिनका पीएम किसान पोर्टल पर भू-अंकन के साथ ही ई-केवाइसी और बैंक खाता एनपीसीआई से लिंक होगा। सम्मान निधि के पात्र किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कृषि भवन और ब्लाॅकों पर स्थित राजकीय बीज गोदामों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। अब तक 57108 किसानों के ई-केवाइसी का काम पूरा हुआ है लेकिन 183660 किसान आज भी सम्मान निधि के लिए भटक रहे हैं। इनके खाते में सम्मान निधि का लाभ नहीं पहुंच रहा, जिसके कारण यह तहसील, बैंक से लगाए कृषि भवन का चक्कर काट रहे हैं। आगामी 15वीं किस्त से भी यह वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed