फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crisis on livelihood of track shopkeepers

पटरी दुकानदारों के रोजी रोटी पर संकट

Fri, 27 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crisis on livelihood of track shopkeepers
अहरौला। इन दिनों पूरे प्रदेश में अतिक्रमण हटाने का काम जोरों पर है। अतिक्रमण के साथ-साथ पटरी के अगल बगल ठेला, खोमचा, गुमटी व छोटी मोटी दुकान रख अपनी जीविका चलाने वाले लोग सरकार के फरमान से काफी परेशान और नाराज हैं। अहरौला बाजार में अनाउंसमेंट के बाद ठेला, गुमटी, खोमचा, सड़क के किनारे से हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिसे लेकर यह लोग परिवार के भरण-पोषण को लेकर कफी चिंतित हैं कि उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। अब सरकार ने सड़क के किनारे से भी इन्हें हटाने का फरमान जारी कर दिया है। इस निर्णय को लेकर लोग काफी दबाव व तनाव में है। खोमचा, गुमटी वालों का कहना है कि सरकार द्वारा कोरोना काल में लॉकडाउन लगाने से जहां लोगों को आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी वहीं अब सरकार ने नया फरमान जारी करके हम गुमटी खोमचे वालों के पेट पर लात मारने का काम किया है। उनका कहना है कि वे सड़कों के किनारे दुकानों से परिवार चलाने वाले लोग अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करें। सरकार रोजगार देने के बजाय हम हम लोगों के मुंह का निवाला भी छीनना चाहती है। सरकार हमें अपना ठिकाना बता दे या हम लोग जंगल में जाकर अपनी दुकान लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed