फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Criminal injured in police encounter, was wanted in 10 cases

Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, 10 मामलों में वांछित था

Mon, 04 Aug 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Criminal injured in police encounter, was wanted in 10 cases
आजमगढ़। रौनापार पुलिस से मुठभेड़ में 10 मामलों में वांछित बदमाश शिवम यादव घायल हो गया। उसके साथ मौके पर पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के गोदाम में चोरी मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात नहर किनारे घेराबंदी की, जहां शिवम यादव से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने उसे रूकने को कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, उसे इलाज के लिए सीएचसी अजमतगढ़ भेजा गया। साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मशर्फी (नैनीजोर) गांव निवासी राजकुमार गोंड़ ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 31 जुलाई की रात 10.05 बजे छह अज्ञात चोरों ने शराब की दुकान के गोदाम में चोरी का प्रयास किया था। सीसी फुटेज में बदमाश असलहे के साथ दिखा। इस मामले में थाना रौनापार में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को थाना प्रभारी मंतोष सिंह अपनी टीम के साथ कांखभार बाजार में मौजूद थे। तभी मुखबिर ने बताया कि महुला देशी शराब के गोदाम में चोरी का प्रयास करने वाले कुछ लोग लाटघाट महुला मुख्य हाईवे मार्ग पर पांडेय का पुरा पुल से लगभग 100 मीटर पश्चिम नहर के किनारे बैठ कर फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन तरफ से घेरने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें आरोपी महुला डाड़ी गांव निवासी शिवम यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। जबकि चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

00

पहले से ही दर्ज हैं कई संगीन मामले
मुठभेड़ में घायल शिवम यादव महुला डाड़ी रौनापार का रहने वाला। उस पर हत्या के प्रयास, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 संगीन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके साथ बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed