{"_id":"6a07ee39e16b7db8f502ff5f","slug":"criminal-carrying-a-25-000-bounty-arrested-in-police-encounter-in-ghazipur-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Encounter: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी, लूट और गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 15 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police Encounter: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी, लूट और गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 15 मामले
Sat, 16 May 2026 09:40 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 16 May 2026 09:40 AM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सीओ भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना नंदगंज में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने हाईवे से ग्राम रेवसा जाने वाले लिंक मार्ग पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
सीओ के अनुसार खुद को घिरता देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान मोनू यादव पुत्र प्रेम बहादुर उर्फ मुलायम यादव निवासी जरासी थाना चंदवक जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ भुड़कुड़ा ने बताया कि आरोपी पर गाजीपुर और आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। नंदगंज थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
