{"_id":"570e90d84f1c1bea5f4a6b8d","slug":"young-businessman-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हत्या
थाना क्षेत्र के नोनीपुर उर्फ नईकोट गांव के पास सुनसान स्थान पर बुधवार की दोपहर बदमाशों ने कंप्यूटर पार्ट्स और मोबाइल के थोक युवा कारोबारी नितेश मोदनवाल (25) की गोली मार कर हत्या कर दी। बाद में राहगीरों ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिवारवालों को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार निवासी नितेश मोदनवाल (25) पुत्र ईश्वरलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल राज गुप्त का भतीजा था। उसकी घर में ही मोबाइल और कंप्यूटर पार्ट की थोक की दूकान थी। बहुत कम समय में ही उसने अपना कारोबार काफी बढ़ा लिया था। बुधवार की सुबह नितेश बाइक से पल्हना बाजार गया था। दोपहर में वह पल्हना-खुम्हादेवरी मार्ग से मेहनाजपुर आ रहा था। दोपहर करीब एक बजे वह नोनीपुर गांव के सिवान में पहुंचा तभी बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश सड़क किनारे पड़ी थी।
बगल में उसकी बाइक, बैग, मोबाइल आदि गिरे पड़े थे। उधर से गुजर रहे लोगों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी। वहां सीओ लालगंज, कोतवाल देवगांव, मेहनाजपुर फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि गोली सीने में मारी गई है। इससे लग रहा कि हमलावरों ने उसे रोका होगा। उसके बाद उसे गोली मारी होगी। उसके सारे सामान मौजूद हैं इससे मामला लूट का नहीं लग रहा।