फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With three shops robbed , police heaves

तीन दूकानों से लूट, हांफती रही पुलिस

Mon, 01 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
With three shops robbed , police heaves
रविवार की रात बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। महज एक घंटे में निजामाबाद और तहबरपुर थाना क्षेत्रों में स्थित शराब की तीन दूकानों को एक-एक कर निशाना बनाया।
विज्ञापन



इस दौरान पुलिस हर घटना के बाद मौके पर पहुंची लेकिन हाथ खाली ही रहे। पुलिस बदमाशों के पीछे केवल हांफती रही। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान फायरिंग भी की लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। तीनों दूकानों से तकरीबन एक लाख की लूटपाट हुई है।
विज्ञापन



पहली घटना तहबरपुर बाजार में रविवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे की है। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव निवासी विश्वजीत यादव की तहबरपुर बाजार में अंग्रेजी शराब की दूकान है। जहां पर उसके गांव का अनिल यादव सेल्समैन है। रविवार रात 9.40 बजे अनिल दूकान का दरवाजा भीतर से बंद कर बिक्री का मिलान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। शराब लेने के बहाने दरवाजा खुलवाया और भीतर घुसते ही कैस बाक्स की चाबी मांगने लगे। अनिल ने मना किया तो युवकों ने गोली चला दी। हालांकि अनिल बच गया और वहां से भागा। बदमाश दूकान से 35 हजार रुपये और आधा दर्जन शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त बगल में मौजूद एक दूकानदार सब देख रहा था। बदमाशों ने उसे धमकी देकर भगा दिया।


सूचना पर निजामाबाद और तहबरपुर थाने की पुलिस यहां पहुंची लेकिन बदमाश यहां बदमाश निजामाबाद कस्बा पहुंच गए और नई सड़क पर स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान में घुस गए। यह दूकान निजामाबाद थाने के घोरीपुर गांव निवासी हरिनाथ राम की है। तीनों बदमाश हरिनाथ के सेल्समैन पर गोली चलाए, लेकिन वह बच गया। बदमाश दूकान से तीन दिन की बिक्री के 51 हजार एक सौ रुपये लूटकर फरार हो गए।



पुलिस यहां पहुंची तो बदमाश रात करीब साढे़ दस बजे तहबरपुर थाने के अल्लीपुर बाजार में स्थित विश्वजीत यादव की ही देशी शराब की दूकान पर पहुंच गए और सेल्समैन को तमंचे से भयभीत कर 11 हजार पांच सौ रुपये लूट ले गए। दो थाना क्षेत्र के आसपास की तीन दूकानों से लूट की वारदात से सकते में आई पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed