फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two young woman in rape case

युवती से गैंगरेप में दो पर केस

Fri, 20 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two young woman in rape case
जहानाबाद - फोटो : SELF
सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली इलाके में बिहार की युवती के साथ बुधवार की रात हुए गैंगरेप मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


बिहार के गोपालपुर जिले की 18 वर्षीय युवती अक्सर गुरुवार को अंबेडकरनगर जिले के बसखारी स्थित मजार पर जाती थी। गुरुवार की रात वह मां और भाई को रोडवेज से बसखारी जाने वाली बस में बैठाकर खुद घर जाने लगी।
विज्ञापन


युवती रात करीब दो बजे आटो रिक्शा में बैठकर रेलवे स्टेशन जा रही थी। ऑटो में युवती के अलावा चालक सहित दो युवक मौजूद रहे। पीड़िता के अनुसार, ऑटो में सवार युवकों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया और गैंगरेप किया। युवती नरौली के पास स्थित एक कालोनी में बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस युवती को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराई लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां सघन इलाज के बाद उसके हालत में सुधार हुआ। वाराणसी के डाक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक उसके साथ बलात्कार हुआ है।

उधर मामला मीडिया के समक्ष आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात ऑटो चालकों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। सूत्रों की माने तो पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए मुखबिरों का सहारा ले रही है। इस दौरान तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


वाराणसी से आई मेडिकल रिपोर्ट में युवती से बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस घटना के सच का पता लगा रही है।  आरोपियों की तलाश की जा रही है। - कुंतल किशोर, एसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed