फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two Crooks Murder Arrested

हत्या में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 22 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 Two Crooks Murder Arrested
साइबर क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
बरदह थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के नहर में 17 सितंबर को हत्या कर फेंकी गई बबलू बिंद की लाश के प्रकरण की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में शुक्रवार की सुबह जिवली मोड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सुलझा लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि लेनदेन के विवाद में बबलू की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद की लुंगी से हाथ, पैर बांधकर     उसे नहर में फेंक दिया था। पुलिस इनके फरार तीसरे साथी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


एसपी कुंतल किशोर के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सूरज भान बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव और रोहित कूढ़हर गांव का निवासी है। फरार तीसरा आरोपी अरविंद कुमार नरवें गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव निवासी बबलू बिंद (26) नरवें गांव निवासी सूरजभान से 20 हजार रुपये उधार लिया था। 16 सितंबर को दीदारगंज थाने के सिसवारा बाजार में            देशी शराब की दुकान पर सूरजभान ने बबलू से अपना 20 हजार रुपये मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसवारा गांव के बाहर नहर के पटरी पर सूरजभान, अरविंद और रोहित मिलकर बबलू को  पीटने लगे। इस दौरान गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में बबलू की मां शारदा देवी ने अपने गांव के जगरनाथ सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी तभी से जगरन्नाथ जेल में बंद    है। एसपी ने बताया कि पुलिस जगरनाथ को जेल से छुड़ाने के लिए अदालत में अर्जी दे दी है। 


ऑटो चालक ने दिया सुराग ः एसओ बरदह अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस के समक्ष यह चुनौती थी कि आखिर हत्या कैसे और किन बदमाशों ने की है। पुलिस बबलू बिंद के घर वालों से मिले इनपुट के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पता चला कि जिस वक्त यह तीनों नहर के पास बबलू की हत्या कर रहे थे। उस समय उधर से एक व्यक्ति आटोरिक्शा लेकर गुजरा और उसने इन्हें देखा था। इसी आधार पर पुलिस सूरजभान, अरविंद और रोहित की तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार को सूरजभान और रोहित कहीं भागने के फिराक में पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed