{"_id":"570bf94f4f1c1bdb4a4a6b6b","slug":"two-classes-clashed-over-something-minor-assault-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर दो वर्ग भिड़े, मारपीट पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर दो वर्ग भिड़े, मारपीट पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दरगाह मुहल्ले में रविवार की रात मामूली बात पर दो वर्गों के कुछ युवकों में मारपीट हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों वर्गों के लोग एकजुट हो गए और पथराव करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बाद में दोनों पक्षों में बात कराकर रात में ही मामला शांत करा दिया गया। एहतियातन वहां फोर्स तैनात कर दी गई थी। सोमवार को पीड़ित ने पांच लोगों को नामजद तथा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
देर रात पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने दो पक्षों को थाने में बुलाकर बात की और शांति बनाए रखने तथा पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर मुहल्ला निवासी मयंक, मनीष पुत्र मनोज कुमार रविवार की रात नौ बजे प्लास्टिक की पाइप लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में दरगाह मुहल्ले के अरशद, छोटक, अरमान, कासिम, इसराइल आदि मस्जिद के पास बैठे हुए थे। मनीष और मयंक के गले में भगवा गमछा देख इन सभी ने उन पर कुछ व्यंग्य किया। इसका विरोध करने पर सभी मयंक और मनीष पर टूट पड़े ।
लात, घूसों से पीट कर दोनों भाइयों को मारने लगे। तभी मौके पर गश्त पर निकले थानाध्यक्ष वहां आ पहुंचे। पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल भेजा। उधर, घटना की सूचना मिलने पर शास्त्रीनगर और दरगाह मुहल्ले के लोग आमने-सामने हो गए।
दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर एसपी सिटी डा. विपिन ताड़ा, एसडीएम मेंहनगर बाबूलाल, सीओ लालगंज एसपी तोमर और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। भारी फोर्स को देखकर लोग खुद ही पीछे हट गए।
बाद में एसपी सिटी ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। एहतियात के तौर पर वहां सोमवार को भी फोर्स तैनात रही। एसओ मेंहनगर कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार की तहरीर पर अरशद, छोटक, अरमान, कासिम, इसराइल आदि के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।