{"_id":"577567674f1c1b072779a8c5","slug":"two-arrested-for-threatening-browning-waving","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लहराकर धमकी देने वाले दो िगरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लहराकर धमकी देने वाले दो िगरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव निवासी रिश्तेदार के विपक्षियों को तमंचा दिखाकर भयभीत करने वाले दो लोगों को पुलिस ने बुधवार की शाम गिरफ्तार कर ली। पुलिस बरामद असलहा और कारतूस जब्त कर आरोपियों की चालान कर दी।
एसओ गंभीरपुर तेजबहादुर सिंह के अनुसार हरईरामपुर गांव निवासी बृजेश सरोज का पट्टीदारों से विवाद चलता है। 28 जून मंगलवार को बृजेश के विपक्षियों ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में बृजेश ने प्रकाश सरोज, रामजस, रामजग, राममिलन और राहूल के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने, दहशत फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने सभी को मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दी। प्रकाश आदि के साथ हुए विवाद की जानकारी होने पर बुधवार को मेंहनगर थाना क्षेत्र के चोडिय़ा गांव निवासी रिश्तेदार मिश्रीलाल, सुरेश और कैलाश पहुंचे। सभी असलहा लेकर बृजेश के घर वालों को जान मारने की धमकी दे रहे थे। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर पुलिस हरईरामपुर गांव पहुंची और इन तीनों को गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान मिश्रीलाल के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने इन सभी का भी चालान कर दिया।