फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck crushed, angry people set fire

ट्रक ने कुचला, गुस्साए लोगों ने लगा दी आग

Fri, 24 Mar 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed, angry people set fire
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवां बाजार के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। बाद में अग्निशमन दल ने आग बुझाई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंदीगढ़ गांव निवासी नटवरलाल (36) की ससुराल रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में है। बुधवार की रात ग्यारह बजे नटवरलाल बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। कोटवा बाजार के पास बाइक खड़ी कर वह दूसरी पटरी पर स्थित दूकान से सामान लेने चला गया। सामान लेकर वापस आने के दौरान वह वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गिर गया और ट्रक का पिछला चक्का उस पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रानी की सराय, सिधारी, शहर कोतवाली आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी शिवनाथ गुप्त की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया जा सका। मृत नटवरलाल एक बेटा और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed