{"_id":"57c47f184f1c1bc3602cb72d","slug":"three-members-of-the-gang-arrested-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेराफेरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर कस्बे में लगे एक एटीएम के पास खड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से विभिन्न बैंकों के छह एटीएम कार्ड और एक हजार रुपये बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे लोगों के एटीएम एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने का काम करते थे। इनका गिरोह है।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडरा गंगापुर गांव निवासी पारस यादव एक सप्ताह पूर्व सरायमीर कस्बे में स्थित एक बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। जहां पहले से मौजूद तीन युवक देखने के बहाने पारस का कार्ड ले लिए और उसे दूसरा थमाकर फरार हो गए। जालसाज पारस के खाते से कई किस्तों में हजारों रुपये निकाल लिया।
पारस ने घटना के संबंध में सरायमीर थाने में शिकायत किया था। तभी से पुलिस और पीड़ित इनकी तलाश में लगी हुई थी। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पारस यादव एटीएम के पास खड़ा होकर आरोपियों की तलाश में लगा हुआ था। तभी वहां दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन कोठिया गांव निवासी अखंड प्रताप राजभर, मंगलदेव और अंबेडकर नगर जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के टिहरा गांव निवासी संदीप राजभर पहुंचे।
विज्ञापन
इन तीनों को देख पारस पहचान गया और एसओ सरायमीर अश्वनी पांडेय को सूचना दी। थानाध्यक्ष घेराबंदी कर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से विभिन्न बैंक के छह एटीएम कार्ड, एक हजार रुपया बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन तीनों बताया कि वे लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस इनका चालान कर दी और पूछताछ के दौरान जिन लोगों के नाम और पते की जानकारी हुई है। उनकी तलाश में जुटी है।