फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man shot and killed resisting robbery

लूट का विरोध करने पर युवक को मार दी गोली

Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 The young man shot and killed resisting robbery
गाोली मारी
 गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बसीरहां मोड़ पर बुधवार की शाम लूट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने सरकारी कर्मचारी को गोली मार दी और उसके पास से तीन हजार रुपये नगद, मोबाइल आदि लूट ले गए। 
विज्ञापन


हाथ में गोली लगने से घायल कर्मचारी मौके पर तड़पने लगा। जबकि बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को लेकर पीएसची मुहम्मदपुर में भर्ती कराई। लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरायमीर थाना क्षेत्र के चौखन गांव निवासी रवि कुमार (36) पुत्र पोल्हावन वाराणसी जिले में आडिट विभाग में कर्मचारी है। वह बुधवार की शाम घर से वाराणसी जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बसीरहां मोड़ पर पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसे ओवरटेक कर रोक लिए और असलहा सटाकर तलाशी लेते हुए जेब से तीन हजार रुपये, मोबाइल, चेन आदि ले लिए। रवि कुमार ने घटना का विरोध किया तो बदमाश उसे गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में वहां एसओ गंभीरपुर तेजबहादुर सिंह पहुंच गए। पुलिस रवि को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में भर्ती कराई। लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टर नेउसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और गंभीरपुर थाने की पुलिस को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed