{"_id":"570fe45f4f1c1b16384a6daf","slug":"the-two-crooks-took-the-handle-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश हत्थे चढ़े
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
encounter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी सिकदारपुर गांव स्थित शिवमंदिर के पास गुरुवार की दोपहर पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश के घायल होने की सूचना है। लेकिन पुलिस ने उसे कहां भर्ती कराया है इसकी जानकारी नहीं हो सकी। गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई थी। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।
सीओ सिटी डा. केके सरोज के अनुसार गुरुवार को दिन में राजूपट्टी सिकंदरपुर गांव में चर्चित बदमाश सुजीत सिंह भकोले और अंगद निषाद आने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इस पर वे क्राइम ब्रांच की स्वॉट, शहर कोतवाली और कंधरापुर की पुलिस के साथ राजूपट्टी सिकंदरपुर गांव पहुंच गए। तभी दोनों बदमाश बाइक से मंदिर पर आकर रुके और पुजारी विश्वनाथ से पानी मांगा।
इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया और समर्पण करने को कहा। इस पर गोली चलाते हुए दोनों बगल में स्थित मड़ई में घुस गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस की गाड़ी देख वहां भीड़ बढ़ने लगी। इस पर पुलिस ने मड़ई की तरफ आंसू गैस का गोला दागा। जिसके बाद दोनों बदमाश बाहर निकल आए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पुजारी के कमरों की भी तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। इनके जरिए बड़ी सफलता हाथ लगने की उम्मीद है।