{"_id":"57a77c904f1c1b2f1a2b924e","slug":"the-paper-sought-keeper-torn-uniforms","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज मांगा तो फाड़ दी दरोगा की वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागज मांगा तो फाड़ दी दरोगा की वर्दी
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
आजाद पुलिस ने ने पुलिसकर्मी का काटा चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा पुलिया पर शनिवार की देर शाम वाहन की चेकिंग के दौरान बाइक का पेपर मांगने से नाराज दो मनबढ़ों ने न सिर्फ दरोगा से मारपीट की, बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी। बगैर पेपर के बाइक चला रहे दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को छुड़ाने के लिए घर के लोग जिले के नेताओं के अलावा लखनऊ तक से पैरवी करवा रहे हैं लेकिन पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
एसओ कप्तानगंज अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दरोगा अंगद तिवारी शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के गौरा पुलिया के पास वाहन और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर तहबरपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव निवासी रोहित यादव और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अशोक यादव उधर से गुजरे। पुलिस इन दोनों को रोककर बाइक का पेपर दिखाने की बात कही तो युवक आनाकानी करते हुए पुलिस से झगड़ा करने लगे।
दरोगा अंगद तिवारी बीचबचाव करने पहुंचे तो दोनों उनसे हाथापाई करने लगे। पुलिसकर्मी बीच बचाव कर रहे थे। इसी बीच मनबढ़ों ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने रोहित और अशोक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास मौजूद बाइक का एक भी कागजात न मिलने पर गाड़ी सीज कर दी गई।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। एसओ ने बताया कि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद से दोनों को छोड़ने के लिए तमाम तरह के फोन आए। उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है।