फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The escaped prisoner came on muscle

पेशी पर आया बंदी हुआ फरार

Wed, 21 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय में पेशी के लिए मंगलवार को जिला कारागार से लाया गया बलात्कार का आरोपी बंदी सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में पुलिस ने उसके रिश्तेदारों समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ओघनी गांव निवासी अश्वनी सिंह सोनू पुत्र महेंद्र सिंह क्षेत्र की एक किशोरी को भगा ले गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। 24 अगस्त को बलात्कार, बहला-फुसला कर किशोरी को भगाने समेत कई धाराओं में उसका चालान किया गया था। तभी से वह जिला कारागार में निरुद्ध था। मंगलवार को अश्वनी की न्यायालय में पेशी थी। मेहनाजपुर पुलिस ने अन्य घटनाओं में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


दोपहर में दीवानी न्यायालय परिसर स्थित लाकअप से निकालकर एक सिपाही अश्वनी को कोर्ट नंबर एक में पेशी के लिए ले गया था। अदालत में पेश करने के बाद सिपाही उसे लेकर लाकअप की तरफ आ रहा था। इसी बीच अश्वनी ने सिपाही को धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकला। सिपाही शोर मचाने लगा तो कुछ वकीलों और वादकारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े पर वह सभी को छकाते हुए रोडवेज की तरफ भाग गया। अश्वनी के फरार होने की सूचना मिलने पर एसओ मेहनाजपुर ने उसके  गांव, नात रिश्तेदारों सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पूर्व 27 जुलाई 2015 को दीवानी न्यायालय के लाकअप की दीवार तोड़कर तीन बंदी रिंकू माली, कमलेश सरोज और कृष्णा विश्वकर्मा भाग चुके हैं। फरार इन तीनों बंदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थी लेकिन अभी तक किसी भी टीम को कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed