फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The death of the young man 's offering food Ojati

ओझैती का प्रसाद खाने से युवक की मौत

Thu, 12 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man 's offering food Ojati
ओझैती का प्रसाद खाने से युवक की मौत
भोरमपुर गांव में मंगलवार की रात ओझैती का प्रसाद खाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि सोखा सहित चार लोग बीमार हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सोखा सहित दो की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोग काफी दिनों से चली आ रही परेशानी से छुटकारा पाने के लिए ओझैती करा रहे थे। पुलिस ने मृत युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसओ मेंहनगर कुमुद शेखर सिंह के अनुसार भोरमपुर गांव निवासी शिवमूरत यादव का परिवार काफी दिनों से परेशान चल रहा था। इन्हें एक मुसीबत से छुटकारा मिलता तो दूसरी खड़ी हो जाती। शिवमूरत अपने बड़े भाई राममूरत की असमय हुई मौत के लिए भी भूतप्रेत को ही जिम्मेदार मानते हैं। 28 अप्रैल को शिवमूरत की भतीजी बबिता की शादी थी, जिसमें परिवार के लोग जुटे थे। शादी समाप्त हो जाने के बाद सभी कमाने चले गए।
विज्ञापन


घर पर मौजूद राममूरत का इकलौता बेटा हरेंद्र यादव (22) रह गया था। उसे भी गुुरुवार को मुंबई जाना था। इसी बीच मंगलवार की रात शिवमूरत परिवार की ऊपरी बाधा भगाने के लिए जौनपुर जिले के केराकत बाजार निवासी सोखा कैलाश राम को घर बुलाया। वह मंगलवार की शाम से ही ओझैती शुरू की और रात करीब बारह बजे तक पूजा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंत्रमंत्र खत्म होने के बाद वहां बैठे हरेंद्र यादव के अलावा उसके चाचा शिवमूरत (52), चचेरी बहन मंजू देवी (28) उसके पति बबलू यादव और तांत्रिक कैलाश राम ने प्रसाद के रूप में लौंग और कपूर मिलाकर खाए और सो गए। करीब एक घंटे बाद सभी के मुंह से सफेद झाग निकलने लगा। घरवालों ने इन्हें सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया लेकिन डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


रास्ते में हरेंद्र की मौत हो गई। शेष अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां कैलाश राम और महुआरी, मठिया तरवां निवासी मंजू के पति बबलू की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि हरेंद्र की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed