{"_id":"5fb403748ebc3e276d6bb87a","slug":"tempo-driver-attacked-with-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में टेंपो चालक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में टेंपो चालक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद
Tue, 17 Nov 2020 10:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर लखनपुर निवासी रमेश मिश्रा (45 ) पुत्र भागीरथी को लगभग 7:30 बजे शाम बजे गांव के ही मनबढ़ ने कुल्हाड़ी के प्रहार से बुरी तरह जख्मी कर दिया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रमेश मंगलवार देर शाम गांव में ही एक स्थान पर शराब पी रहा था। इस दौरान गांव के ही एक मनबढ़ युवक के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मनबढ़ युवक ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
तीन चार बार से रमेश निढाल होकर वहीं पर गिर पड़ा। सूचना पर परिजनों ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन