फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Take water in dispute firing , five injured

पानी लेने के विवाद में फायरिंग, पांच घायल

Fri, 16 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 16 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Take water in dispute firing , five injured
कोतवाली थाना क्षेत्र के सरबदीपुर (सरफुद्दीनपुर) गांव में शुक्रवार की सुबह सरकारी नलकूप से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें  एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के घर के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। लोग आरोपियों पर कार्रवाई और बंदूक का लाइसेंस जब्त करने की मांग कर रहे थे। सीओ और कोतवाल के आश्वासन पर घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने नामजद तीन लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है।
विज्ञापन


गांव के जगदीश सिंह के मकान के बगल में सरकारी नलकूप है। जगदीश और गांव के लोगों के बीच नलकूप से पानी लेने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को गांव की सुमित्रा देवी, बुझारत सिंह, नीरज मौर्या, पंकज मौर्या सहित अन्य लोग जगदीश के दरवाजे पर पहुंचे। उनसे नलकूप से पानी देने को कहा। जगदीश ने इस पर मालिकाना हक जताते हुए पानी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामला बढ़ा तो जगदीश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। छर्रा लगने से सुमित्रा सिंह (36), उनके भाई बुझारत सिंह (35), नीरज मौर्या (25), भाई पंकज मौर्या (28) और अनीता नामक किशोरी घायल हो गई।

बुझारत को गर्दन और आंख के पास छर्रा लगा है। सूचना मिलने पर कोतवाल मौके पर पहुंचे। सभी को जिला अस्पताल ले आया गया। उधर, वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने जिला अस्पताल के बगल में स्थित कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के घर बाहर आजमगढ़ -गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।


गांववालों का कहना था कि हमलावरों की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ केके सरोज और कोतवाल ईशा खां ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। कोतवाल ईशा खां ने बताया कि सरकारी नलकूप को लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। आज भी इसी बात को लेकर गोली चली है। बुझारत सिंह की तहरीर पर जगदीश सिंह, प्रमोद सिंह और अनिल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed