फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shibli's student wing chief arrested

शिब्ली का छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिब्ली पीजी कालेज का छात्रसंघ अध्यक्ष अर्सलान खान को बुधवार की शाम शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और अध्यापक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उस पर विश्वविद्यालयीय परीक्षा के समय प्रतिबंध होने के बाद भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने और कक्ष निरीक्षक के विरोध करने पर कापी, प्रश्नपत्र लेकर बाहर निकलने और परीक्षा समाप्त हो जाने पर हल की गई कापी को जमा कराने पहुंचने का आरोप है। प्राचार्य की तहरीर पर केस दर्ज कराया है।      
विज्ञापन

             
शिब्ली कालेज के प्राचार्य गयास असद खां ने बताया कि अर्सलान खान शिब्ली कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष और एमकाम का छात्र है। बताया कि अर्सलान बुधवार को परीक्षा के दौरान कक्ष में मोबाइल लेकर बैठा था। परीक्षा में मोबाइल वर्जित है। कक्ष निरीक्षक अबुल वैश ने मना किया। तो नाराज होकर अर्सलान उनके साथ अभद्रता की। प्रश्नपत्र और कापी लेकर बाहर चला गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अर्सलान पुन: परीक्षा कक्ष में जाकर अपनी लिखी हुई कापी जमा करने को कहा तो कक्ष निरीक्षक ने मना कर दिया। उसने कक्ष निरीक्षक को जान मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


हालांकि यह मामला वहीं पर शांत हो गया लेकिन शाम को अर्सलान शहर के पहाड़पुर मुहल्ले में स्थित कक्ष निरीक्षक के आवास पर जाकर जान मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्सलान को गिरफ्तार कर लिया। शिब्ली कालेज के प्राचार्य गयास असद खां ने तहरीर देकर अर्सलान के विरुद्ध धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिब्ली कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अर्सलान के खिलाफ बाहर लिखी कापी जमा करने का दबाव बनाने, परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने और कक्ष निरीक्षक से अभ्रदता कर धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। - आनंद कुलकर्णी, एसपी

विश्वविद्यालय की परीक्षा का जायजा लेने के लिए बुधवार को जब जिला पर्यवेक्षक की टीम एक परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो वहां पर टीम ने 40 परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। बुधवार को जिला पर्यवेक्षक की टीम पूर्व प्राचार्य डा. अफसर अली के नेतृत्व में बाबा साधव राम महाविद्यालय कोइनहां, बड़सरा खालसा परीक्षा केंद्र पर पहुंची। जहां टीम ने सामूहिक नकल करते नकल सामग्री के साथ 20 परीक्षार्थियों को पकड़ा।


परीक्षा केंद्र से 50 मीटर दूरी पर स्थित इंटरमीडिएट कालेज में परीक्षार्थियों को बैठाकर सामूहिक नकल कराई जा रही थी। वहां से छह की उत्तर पुस्तिका बरामद हुई। विद्यालय के तीसरे तल पर दो बड़े हाल में जमीन पर दरी बिछाकर सामूहिक नकल कराई जा रही थी। टीम ने वहां से नौ उत्तर पुस्तिकाएं जब्त की। साथ ही घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को भी दिया। मौके पर फोर्स पहुंच गई और टीम जब्त सामग्री को लेकर परीक्षा संकलन केंद्र श्री गांधी शताब्दी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा पहुंची और उसे  जमा कराया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed