फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbed of a million shot

गोली मार एक लाख की लूट

Wed, 10 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Robbed of a million shot
अतरौलिया बाजार स्थित यूनियन बैंक से बुधवार की दोपहर रुपये निकाल कर अपनी मां के साथ जा रहे एक युवक को रूकमलपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और उसके पास मौजूद एक लाख रुपये लूट कर भाग निकले। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायल युवक मोहम्मद जाहिद उर्फ सद्दाम 23 पुत्र शाह मोहम्मद अतरौलिया थाना क्षेत्र के रूकमलपुर गांव का निवासी है। बुधवार की दोपहर वह अपनी मां मीनुतिन्निशा के साथ अतरौलिया बाजार स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालने गया था। मां-बेटे ने बैंक से दो लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन


इसमें एक लाख रुपये उसने मां को रखने के लिए दिया, शेष रुपये अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद दोनों बाइक से घर के लिए रवाना हो गए। रूकमलपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। सद्दाम के बाइक न रोकने पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सद्दाम ने बाइक रोक दी तथा उसकी मां बाइक से उतर गई। तभी करीब आए बदमाशों ने फिर गोली चलाई जो सद्दाम के पीठ में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसके पास मौजूद एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसकी मां ने शोर मचाया।


इस पर लोग एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed