फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pickup truck , clashed with trample woman standing

महिला को रौंद खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप

Thu, 17 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck , clashed with trample woman standing
पशु लाद कर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप बुधवार की भोर में राजकीय बालिका इंटर कालेज अंबारी के पास एक महिला को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक और महिला दोनों की मौत हो गई, जबकि दो पशु तस्कर घायल हो गए। पिकअप पर लदे सात मवेशी भी मर गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के स्टाफ को हटाने की मांग करते हुए आजमगढ़-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। क्षेत्रीय विधायक और सीओ फूलपुर के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।   
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरी गांव निवासी माला देवी (45) पत्नी स्व. हरिश्चंद यादव बुधवार की भोर में करीब चार बजे सड़क की तरफ गई थी।

 वह राजकीय बालिका इंटर कालेज अंबारी के समीप सड़क के किनारे खड़ी थी कि जिला मुख्यालय की जोर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप उसे रौंदते हुए थोड़ी दूर पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इससे माला देवी और पिकअप चला रहे जौनपुर जिले के भरौली गांव निवासी प्रकाश (30)पुत्र भुआली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैइला गांव निवासी रफीक अहमद और सुल्तानपुर जिले के करौदी थाने के मगरसन गांव निवासी लालू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में लदे 11 मवेशियों में सात की मौत हो गई। 
हादसे के बाद गांव के लोगों ने माला के परिवार वालों को आर्थिक सहायता, मौके पर ब्रेकर और अंबारी पुलिस चौकी प्रभारी सहित अन्य स्टाफ को बदलवाने की मांग करते हुए पांच बजे भोर में आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।


ग्रामीणों का आरोप था कि अंबारी चौकी के सिपाहियों ने पैसा लेकर उस पिकअप को छोड़ दिया था। जाम लगने की सूचना पर तहसीलदार फूलपुर, सीओ फूलपुर, आसपास के थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक श्यामबहादुर यादव भी पहुंच गए। सीओ और विधायक ने आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद आठ बजे जाम को समाप्त कराया। सीओ फूलपुर एके सिंह ने बताया कि गांव वालों की मांग पूरी करने के लिए वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। जो निर्णय लेना होगा, उच्चाधिकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed