{"_id":"56e9a8144f1c1bec728b4723","slug":"neck-vein-cut-newborn-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन की नस कटने से नवजात की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्दन की नस कटने से नवजात की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही से हुई दो नवजातों की मौत का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि बुधवार को प्राइवेट डाक्टर की लापरवाही उजागर होने पर परिवार के लोग हंगामा करते हुए थाने में तहरीर दी। उनका आरोप है कि आपरेशन के दौरान नवजात के गर्दन की नस कट जाने से मौत हो जाने की बात डाक्टर उनसे छिपा गए और सर्जरी कर मृत नवजात को मां के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मुहल्ला निवासी हाजी कलामुद्दीन की पत्नी सगीना खातून को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को घर वाले शहर के लछीरामपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सगीना के भर्ती होने पर अस्पताल की डाक्टर प्रसव के लिए आपरेशन की। इस दौरान गलती से बालिका के गर्दन की नस कट जाने से उसकी मौत हो गई।
बच्ची की मौत के बाद डाक्टर ने यह राज छिपाए रखा। आपरेशन होने से मां बेसुध थी। जबकि नवजात को बगल में लिटाया गया था। बुधवार की सुबह सगीना को देखने नात रिश्तेदार पहुंचे तो इस रहस्य का पता चला। डाक्टर की लापरवाही उजागर होने से नाराज परिवार के लोग डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराते हुए सभी को थाने लाई।
विज्ञापन
जहां हाजी कलामुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सगीना खातून को यह छठा बच्चा पैदा हुआ था। शहर कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।