{"_id":"56febe864f1c1b273ff00126","slug":"mps-call-on-the-name-of-the-job-sought-by-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के नाम पर फोन डीएम से मांगी नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद के नाम पर फोन डीएम से मांगी नौकरी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. रामगोपाल यादव के बेटे एवं फिरोजाबाद के सांसद अक्षय प्रताप यादव के नाम पर एक व्यक्ति गुरुवार की सुबह डीएम आजमगढ़ को फोनकर एक युवक को तत्काल सरकारी नौकरी दिलाने की सिफारिश की। दोपहर को जन सुनवाई के दौरान युवक नौकरी पाने के लिए डीएम से कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात की। जांच पड़ताल के दौरान धोखाधड़ी उजागर होने पर डीएम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिधारी थाने की पुलिस नाजिर कलेक्ट्रेट से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी का चालान कर दिया। अब पुलिस को फोन करने वाले की तलाश है।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नंबर पर गुरुवार की सुबह एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को फिरोजाबाद का सांसद अक्षय प्रताप यादव बताया। अक्षय प्रताप यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा. रामगोपाल यादव के बेटे हैं। फोन करने वाले ने डीएम से कहा कि वह बलिया जिले के फेफना थाने के सुमेइया गांव निवासी संदीप कुमार यादव पुत्र शिवपूजन को भेज रहा हूं।
आप तत्काल किसी न किसी सरकारी विभाग में उसे नौकरी दिलवा दीजिए। हालांकि फोन पर बातचीत के बाद मामला शांत हो गया लेकिन इसी दिन दोपहर को जनसुनवाई के दौरान संदीप यादव डीएम से मिलने के लिए पहुंच गया। उसने बताया कि सांसद जी ने भेजा है। संदीप के आने के बाद डीएम ने जब फोन की सत्यता की जांच करवाई तो मामला झूठा साबित हुआ। इस पर डीएम ने एसपी दयानंद मिश्रा को बताया।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर एसओ सिधारी पहुंचे और संदीप को हिरासत में लेकर थाने चले आए। डीएम के निर्देश पर नाजिर कलेक्ट्रेट मिठाईलाल ने तहरीर देकर संदीप के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सिधारी थाने के कार्यवाहक प्रभारी रामविलास यादव ने बताया कि संदीप का चालान कर दिया गया। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने डीएम को फोन किया था।