फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lady suicide

पिटाई से नाराज पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Sat, 14 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की रात दहेज के लिए पति की पिटाई से नाराज महिला ने शनिवार की सुबह जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। महिला की मां ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के वसीरपुर गांव निवासी हीरामणि सिंह की बेटी नीरज सिंह (23) की शादी वर्ष 2014 में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव निवासी बब्बन सिंह के साथ हुई थी। नीरज की मां सुधा सिंह का आरोप है कि नीरज का पति शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मामला संज्ञान में आने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन लोगों ने घर बसाने की सलाह देकर समझौता करा दिया। नीरज पांच माह की गर्भवती थी। सुधा का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बब्बन अपने मित्रों के साथ कहीं से घूमकर घर लौटा।
विज्ञापन

किसी बात को लेकर उसने नीरज की पिटाई कर दी। नीरज ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी, लेकिन रात होने की वजह से लोग सुबह का इंतजार करने लगे। उधर नीरज और उसके पति के बीच फिर विवाद हुआ। यातना से प्रताड़ित होकर रज ने शनिवार की सुबह जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर घर वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाल जीयनपुर योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुधा की तहरीर के आधार पर उसके दामाद बब्बन सिंह के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने और दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed