फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed in road accidents, two injured

सड़क हादसों में दो की मौत, दो जख्मी

Sat, 17 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघारी पुल पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित स्कूली बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वह बाइक से अपना पासपोर्ट खोज रहा था। पुलिस युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाना चाह रही थी। जबकि ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजा के बाद लाश ले जाने की जिद पर अड़े थे। इस बात को लेकर ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प हुई। एसडीएम और सीओ ने मामला शांत कराया। इसीक्रम में गुरुवार की रात आठ बजे मुबारकपुर थाने के टंडिय़ा गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के समय अधेड़ बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


   निजामाबाद थाना के मि_नपुर गांव निवासी मनोज चौहान (22) पुत्र पांचू पांच बहनों का इकलौता भाई था। 30 नवंबर को छोटी बहन की शादी होने पर मनोज विदेश से घर आया हुआ था। 20 दिसंबर को उसे पुन: विदेश जाना था। गुरुवार को मनोज का पासपोर्ट कहीं खो गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे मनोज बाइक से अपना पासपोर्ट खोज रहा था। इस दौरान वह बगैर हेलमेट लगाए ही बाइक चला रहा था। जैसे ही वह बघारी पुल के समीप पहुंचा कि फरिहां बाजार से निजामाबाद की तरफ जा रही अनियंत्रित स्कूली बस के टक्कर से सड़क पर गिरा और बस कुचलते हुए निकल गई।
विज्ञापन


  घायल मनोज को जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मनोज की लाश पोस्टमार्टम भेजवाने के लिए थाने लेकर चली गई। पुलिस मनोज की लाश को गाड़ी में रख रही थी। तभी उसके घर वालों के साथ बड़ी संख्या में गांव के महिला-पुरुष पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस से मनोज की लाश छीनकर सड़क जाम करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस वालों ने मना कर दिया। इस बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हुई। एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार और सीओ सदर सच्चिदानंद कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर सुबह साढ़े आठ बजे से चल रहे हंगामे को दोपहर 12.30 बजे समाप्त कराया और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इसीक्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मलिकसूदनी गांव निवासी बुनकर लल्लन (45) गुरुवार की रात आठ बजे बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। टंडिय़ा गांव के पास अनियंत्रित बाइक के टक्कर से लल्लन और बाइक सवार मो. अजमल (21) और कमालुद्दीन (20) घायल हो गए। बाइक सवार दोनों युवक मुबारकपुर थाने के सिकटी गांव के निवासी हैं। यह दोनों जीयनपुर से घर जा रहे थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने अजमल और लल्लन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार की भोर में इलाज के दौरान लल्लन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed