फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four robbers shot dead in encounter

मुठभेड़ में चार लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

Thu, 20 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four robbers shot dead in encounter
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सरायमीर थाना क्षेत्र के खंडवारी नहर पुलिया के पास मंगलवार की देर शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चार अन्य बदमाश फरार हो गए। किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट के रुपये, दो बाइक, दो तमंचा और चार कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सरायमीर थाना क्षेत्र के पवईलाडपुर निवासी अजय यादव, फूलपुर के उदपुर गांव निवासी इमरान उर्फ काने, रानी की सराय के खालिसपुर गांव निवासी आदिल और निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव निवासी अली उर्फ अन्ना शामिल है। मंगलवार की शाम प्रभारी निरीक्षक सरायमीर ज्ञानेश्वर मिश्रा मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद रामायण सिंह, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी विश्वजीत सिंह और अरविंद यादव को टीम के साथ सरायमीर बुलाया।
विज्ञापन


पुलिस टीम खंडवारी नहर पुलिया पर घात लगाकर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद चार बाइक पर सवार आठ बदमाश आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चार बदमाश फायर कर भाग निकले। अन्य इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से लूट के 11600 रुपये, दो तमंचा, चार कारतूस, एक काले रंग की पल्सर और एक सुपर स्पलेंडर बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदमाशों ने चार अप्रैल को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के साहजेब नहर के पास से एक व्यक्ति से 28 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और मोबाइल, 13 अप्रैल की दोपहर चमावा भट्ठे के पास से एक व्यक्ति से 16 हजार रुपये, 30 मार्च को दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव के पास से डिलीवरी बैन के सेल्समैन से 48 हजार रुपये, 20 अप्रैल को गंभीरपुर थाने के गोसाई की बाजार से अंग्रेजी शराब की दूकान से 15 हजार रुपये और चार बोतल अंग्रेजी शराब और मोबाइल लूट आदि शामिल है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed