{"_id":"589f49ae4f1c1b865237d030","slug":"four-million-of-cash-stolen-from-the-house-including","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी सहित चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नगदी सहित चार लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में गुरुवार की रात घुसे किशोर नगदी सहित चार लाखों के आभूषण और सामान पर हाथ फेर दिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। मामले की जांच की जा रही है।
तिवारीपुर गांव निवासी बालचंद्र मौर्य के घर बुधवार को रामायण का पाठ था। इसमें सभी रिश्तेदार और महिलाएं इकट्ठा हुई थी। गुरुवार को पाठ समाप्त हो जाने पर शाम को भोज का आयोजन था। बालचंद्र मौर्य ने बताया कि देर रात तक सभी मेहमानों ने भोजन किया। इसके बाद सभी सो गए। दरवाजे से क्षेत्र के अन्य लोग चले गए लेकिन एक सोलह वर्षीय किशोर दरवाजे पर बैठा रहा।
यह समझकर कि किसी केसाथ वह आया होगा बालचंद्र ने उसे कुछ नहीं बोला। शुक्रवार की सुबह जब घर की महिलाओं ने कमरे में बिखरे सामान और खुला हुआ दरवाजा देखा तो उनके होश उड़ गए। लोग अपने-अपने सामान खोजने लगे। इस दौरान पता चला कि बालचंद्र के घर से करीब 50 हजार रुपये नगद, तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण और पचास हजार रुपये मूल्य की तीन मोबाइल गायब है। वह किशोर भी नहीं दिखाई दिया जो देर रात तक दरवाजे पर रुका हुआ था। बालचंद्र ने घटना की सूचना सिधारी थाने पर दी। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक सिधारी पहुंचे और मुआयना कर लौट गए। पुलिस जांच कर रही है।