{"_id":"5962729e4f1c1b6b578b472a","slug":"for-pstmartam-high-way-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से भिड़ी बाइक, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से भिड़ी बाइक, दो की मौत
azamgarh
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर तिरंगा तिराहे के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर निवासी पिंटू पटेल (20) पुत्र हरिराम और सुनील पटेल (28) पुत्र लखई बाइक से सोमवार को किसी काम से तहबरपुर आए थे।
रात में वापस लौटते समय साढ़े नौ बजे तहबरपुर कप्तानगंज मार्ग पर तेज रफ्तार उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तिरंगा तिराहे पर चिलबिल के पेड़ में जा घुसी। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सुनील पटेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस गंभीर रूप से घायल पिंटू पटेल को जिला अस्पताल के लिए भेजा। जिला अस्पताल से भी पिंटू पटेल को रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दोनों मौसेरे भाई थे। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
कप्तानगंज मार्ग पर हादसे के शिकार पिंटू पटेल की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी। छह बहनों में पिंटू अकेला भाई था। हादसे के बाद पिंटू की पत्नी बिसराती और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, सुनील पटेल के तीन बच्चे हैं। दो भाइयों में वो छोटा था। हादसे के बाद उसके परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। दो मौसेरे भाइयों की हादसे में एक साथ मौत से गांव में भी मातम का आलम था।