फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Failure to charge public service call centers beaten

फोन न उठाने पर जनसेवा केंद्र प्रभारी को पीटा

Fri, 24 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Failure to charge public service call centers beaten
फोन न उठाने पर जनसेवा केंद्र प्रभारी को पीटा
फोन न उठाने की बात को लेकर नाराज मनबढ़ों ने गुरुवार की देर शाम रानी की सराय थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में स्थित जनसेवा केंद्र के प्रभारी की पिटाई की। हमलावरों ने कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटाप आदि तोड़ दिए। घटना के संबंध में शुक्रवार को पीड़ित ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी अंगद गोंड़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में जनसेवा केंद्र चलाता है। गुरुवार को रानी की सराय थाना क्षेत्र के सिरसाल गांव का एक व्यक्ति किसी काम के लिए अंगद को फोन कर रहा था लेकिन अज्ञात नंबर होने के कारण अंगद ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


इस बात से नाराज युवक गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे अपने दो अन्य मित्रों को लेकर अंगद के जनसेवा केंद्र पर पहुंचा और अंगद को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद तीनों मनबढ़ केंद्र के भीतर घुस गए और कंप्यूटर, लैपटाप, प्रिंटर, कैमरा आदि करीब दो लाख रुपये का सामान तोड़कर नष्ट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनबढ़ों के जाने के बाद अंगद ने डायल 100 पर फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और अंगद को लेकर थाने चली गई। शुक्रवार की सुबह अंगद रानी की सराय थाने पहुंचकर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ नगर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed