{"_id":"572a42c44f1c1bd6795cd947","slug":"dig-am-speaking-of-10-10-thousand-two-recharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डीआईजी बोल रहा हूं, 10-10 हजार का रिचार्ज करा दो' ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'डीआईजी बोल रहा हूं, 10-10 हजार का रिचार्ज करा दो'
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : desk
आमतौर पर लोग पुलिस से बचना चाहते हैं लेकिन एक व्यक्ति डीआईजी बनकर न केवल इंस्पेक्टर महराजगंज को धमकी दी बल्कि कार्रवाई से बचने के लिए मोबाइल पर दस-दस हजार रुपये का रिचार्ज कराने को कहा। इंस्पेक्टर ने जब उसी नंबर पर फोन मिलाया तो वह डीआईजी का नहीं था। इसके बाद इंस्पेक्टर ने तहरीर देकर थाने में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस फोन नंबर के जरिए गहनता से फोन करने वाले की तलाश में जुटी है। पुलिस निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी महराजगंज थाने के प्रभारी हैं। तीन मऊ की शाम सवा चार बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को डीआईजी आजमगढ़ बताते हुए अपराध पर नियंत्रण न लगाने का आरोप लगाते हुए फटकार लगाई। कहा कि तुम अगर अपने विरुद्ध कार्रवाई से बचना चाहते हो तो इसका एक ही उपाय है।
तुम हमारे फोन नंबर पर दस-दस हजार रुपये का रिचार्ज करवा दो। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई रामचंद्र शुक्ला को सौंपी गई है।