फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration performed at the litter-filled Nagar Palika office

कूड़े भरी गाड़ी नगर पाालिका कार्यालय पर लगा किया प्रदर्शन

Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demonstration performed at the litter-filled Nagar Palika office
कूड़े भरी गाड़ी संग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। बरसात होते ही नगरपालिका के सामने कूड़ा निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई है। मझगांवा में जिस स्थल का चयन कूड़ा निस्तारण के लिए किया गया गया है उसके रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण वहां जाना जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


भड़के सफाईकर्मियों ने मंगलवार को कूड़ा ढ़ोने वाली गाड़ियों को नगरपालिका कार्यालय के सामने खड़ी कर प्रदर्शन किया और पूछा कि हम कूड़े को कहां गिराएं। हालांकि बाद में समझाने के बाद वो उसे गिराने ले गए।
विज्ञापन



शहर क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नपा प्रशासन अब तक नहीं कर सकी है। पूर्व में तमसा किनारे और आबादी के बीच इधर-उधर नपा प्रशासन कूड़े का निस्तारण कर देती थी। मझगांवा में नपा को कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन तो मिल गई है, लेकिन उक्त जमीन तक पहुंचने के लिए रास्ते का आभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के पूर्व तक तो ट्रैक्टर किसी तरह कच्चे रास्ते से वहां पहुंच जाते थे, लेकिन बरसात हो जाने के बाद जाना जोखिम भरा है। इसके साथ ही स्थानीय किसानों की ओर से भी परेशान करने बात कही जा रहा है। मंगलवार को सफाईकर्मियों ने कूड़ा लदे वाहनों को पालिका कार्यलय के सामने खड़ी कर दिया।

इससे थोड़ी देर के लिए वहां जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। कर्मचारियों का कहना था आखिर हम कूड़ा कहां गिराएं। हमें दूसरे स्थान पर जमीन दिलाई जाए। थोड़ी देर बाद पालिका अधिकारियों की ओर से मझगांवा में रास्ता दुरुस्त कराने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी माने और कूड़ा गिराने के लिए गए।


हालांकि ईओ का कहना था कि कोई नारेबाजी नहीं हुई है। गाड़ी खराब होने से पालिका के सामने खड़ी थी।


फिर तमसा के किनारे न गिरने लगे कूड़ा
आजमगढ़। सफाईकर्मियों की ओर से रास्ता न होने से मझगांवा कूड़ा ले जाने से इंकार किया जा रहा है। दूसरे स्थान पर जमीन मांगी जा रही है। स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि कहीं फिर से तमसा के किनारे कूड़ा गिराना नहीं शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed