फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of a young woman, a ruckus

झोलाछाप की सूई से युवती की मौत, हंगामा

Fri, 29 Sep 2017 12:26 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 29 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Death of a young woman, a ruckus
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो

विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के छित्तेपुर बाजार में गुरुवार देर शाम झोलाछाप की सूई से युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख क्लीनीकि संचालक ताला डालकर मौके से फरार हो गया। अभी तक मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर आने के बाद र्कावाई की बात कह रही है।

कुरियावां निवासी रीमा (25) पुत्री मोती राजभर की शादी हो चुकी है, लेकिन वो मायके में ही परिजनों के साथ रहती है। रीमा को बुखार आने पर परिजन गुरुवार शाम छह बजे छित्तेपुर स्थित झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए थे। बताया जाता है कि झोलाछाप के सूई लगाने के कुछ देर बाद रीमा की मौत हो गई।
विज्ञापन


युवती की मौत से गुस्साए परिजनों में क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख झोलाछाप क्लीनिक में ताला डालकर फरार हो गया। इसके बाद परिजन भी शव लेकर आपस वापस लौट गए। मामले की तहरीर पुलिस की नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर मिलने पर कर्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रीमा की एक और बहन है उसकी भी शादी हो चुकी है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में सीओ फूलपुर संतोष कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed