{"_id":"8bb35a296d3d4bb94ac79393c6b9af70","slug":"are-chasing-the-thieves-beaten-by-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा कर रहे दरोगा को चोरों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीछा कर रहे दरोगा को चोरों ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह थाने के महुजा नेवादा चौक पर शनिवार की शाम दो चोर भाइयों ने पीछा कर रहे दरोगा को पकड़ लिया और सरेआम पीटा। घटना के वक्त मौजूद लोग तमाशा देख रहे थे। तभी पीछे से आए तीन सिपाहियों ने दोनों चोरों को दबोच लिया। इस घटना से अफरातफरी मच गई।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी अशोक राजभर और विमल राजभर दोनों सगे भाई हैं। एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर खाते से रुपया निकालने वाले गिरोह के लिए काम करते हैं। पूर्व में भी यह दोनों पकड़े जा चुके हैं। शनिवार को दोनों भाई एक बाइक पर सवार होकर कहीं घटना को अंजाम देने जा रहे थे। सूचना मिलने पर बरदह थाने के दरोगा संजय राय तीन सिपाहियों को लेकर इनका पीछा करने लगे।
सिपाही अन्य वाहन से थे। पुलिस को पीछे लगा देख दोनों भाई महुजा नेवादा चौक पर एक दूकान पर बाइक खड़ी कर पैदल ही भागने लगे। यह देख दरोगा भी अपनी गाड़ी से उतरकर उन्हें दौड़ा लिए। चौक पर चोर दरोगा को अकेला देख पकड़ लिए और सड़क पर पटककर लात-घूसों से पीटने लगे। जिस वक्त यह वारदात हो रही थी, बाजार में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे लेकिन कोई वहां जाने की हिम्मत नहीं किया।
विज्ञापन
दरोगा दोनों को चोरों को दबोचे रखा। कुछ देर बात तीनों सिपाही वहां पहुंच गए और चोरों को दबोच लिया। वारदात की सूचना मिलने पर एसओ बरदह भी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंच गए लेकिन तब तक बदमाश पकड़े जा चुके थे। पुलिस मशक्कत कर इन दोनों को गाड़ी में बैठाकर थाने लेकर चली गई।
एसओ जगदीश उपाध्याय ने बताया कि इन दोनों के पास मौजूद बाइक चोरी की है। कई लोगों के एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस इन दोनों के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी का पता लगाने के प्रयास में पूछताछ कर रही है।