{"_id":"580bb1c74f1c1b672c706cd8","slug":"angry-students-of-the-seminary-vandalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज छात्रों ने की मदरसे में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज छात्रों ने की मदरसे में तोड़फोड़
अ्मर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मदरसा में मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में स्थित एक मदरसे के प्रधानाचार्य के रवैये से नाराज स्टाफ और छात्रों ने शनिवार को विद्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि एक छात्र ने अध्यापक को क्लास रूम में सबके सामने चाटा मारा। शिकायत पर भी प्रधानाचार्य ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे छात्र और अध्यापक नाराज थे। उधर शनि वार को मदरसे में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज छात्रों और शिक्षकों को शांत कराया। मदरसे को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
बता दें कि मुबारकपुर कस्बे में स्थित एक मदरसे में प्रबंध कमेटी के एक सदस्य का बेटा भी पढ़ता है। गुरुवार को प्रार्थना सभा के समय सदस्य का बेटा अनुशासनहीनता कर दिया इस पर एक अध्यापक ने उसे डांट दिया। शाम को छठी घंटी में जैसे ही अध्यापक क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे कि आरोपी छात्र उठा और शिक्षक को चाटा जड़ दिया। छात्र की शिकायत पर भी प्राधनाचार्य ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को मदरसा बंद रहा।
शनिवार को जब पुन: खुला तो शिक्षक की पिटाई से आहत छात्र और स्टाफ दोषी छात्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यालय में तोड़फोड़ करने लगे। हंगामा की सूचना पर एसओ मुबारकपुर संतलाल दलबल के साथ पहुंचे और किसी तरह से मामला शांत कराया। मदरसा को अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया गया है। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है।