{"_id":"b8e1c650a9c915ac77a26a5bcaee7063","slug":"after-a-tense-fight-in-ktgr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर में मारपीट के बाद तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटघर में मारपीट के बाद तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत कटघर लालगंज में गुरुवार रात नए वर्ष के जश्न में दो पक्षों में विवाद हो गया। शुक्रवार सुबह घात लगाए मनबढ़ों ने एक पक्ष के दो युवकों को पीट दिया। दोनों को सीएचसी लालगंज ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामला दो समुदाय के बीच होने से तल्ख हो गया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
आरोप है कि इलाके के दया सोनकर सहित अन्य लोग गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे शराब के नशे में धुत होकर लालगंज मुहल्ला निवासी मंसूर अहमद के साथ गालीगलौज की। जाति सूचक शब्द कहे। मामले की शिकायत उसने शुक्रवार को एसडीएम लालगंज और सीओ से की।
उस समय एसडीएम शीतला प्रसाद यादव ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी को घर भेज दिया। इसके बाद अधिकारी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार के विदाई समारोह में व्यस्त हो गए। आरोप है कि उसी समय मंसूर आदि के पक्ष के कुछ मनबढ़ गोदाम से लैस लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
तभी दूसरे पक्ष के अरविंद सोनकर (24) और विक्की सोनकर (21) पर हमला लाठी-डंडे से हमला बोल दिए। दोनों युवक गैस गोदाम पोखरे के पास सड़क पर अचेत पड़े थे। घटना के बाद लोग नाराज हो गए। भारी संख्या लालगंज पुलिस चौकी पहुंचे।
थोड़ी ही देर में हलाकान अधिकारी विदाई कार्यक्रम छोड़कर मौके पर पहुंचे। कोतवाल देवगांव नागेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात की गई है।