फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

Tue, 16 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार
सरायमीर। थाने की पुलिस सोमवार की रात साढ़े आठ बजे गश्त के दौरान सरायमीर कस्बे के जायसवाल कटरा में स्थित एटीएम के पास से एक जालसाज को गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों का कई एटीएम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मंगलवार को उसका चालान कर दी। गिरफ्तार आरोपी अंगद राजभर पुत्र सुबेदार है। वह बरदह थाना क्षेत्र के डेढ़दुआर गांव का निवासी है। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह का सदस्य है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक सोमवार की रात साढ़े आठ बजे दरोगा अखिलेश पांडेय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे सरायमीर कस्बे के जायसवाल कटरा में स्थित एटीएम के पास संदिग्ध खड़े अंगद राजभर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन अलग-अलग बैंकों का एटीएम कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान अंगद ने बताया कि वह लोगों का कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed