{"_id":"5b50d5e14f1c1bee748b4cbd","slug":"91532024289-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला खिलाड़ियों से छेड़खानी में दो पर एफआईआर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला खिलाड़ियों से छेड़खानी में दो पर एफआईआर, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थानाक्षेत्र के बनकटिया ग्राउंड पर कबड्डी की प्रैक्टिस कर घर जा रही खिलाड़ियों के साथ बुधवार शाम छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को जेल भेजा दिया है। महिला खिलाड़ी की तहरीर पर पांडेपार बलुआ गांव निवासी सनोज कुमार यादव और सूरज यादव के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
रौनापार थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनकटिया ग्राउंड पर लड़कियों को कोच योगेंद्र पाल कबड्डी की प्रैक्टिस कराते हैं। बुधवार शाम छह बजे के बाद ग्राउंड से पांच-छह लड़कियां घर जा रही थी। कांखभार-बनकटिया मार्ग पर दो युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मनबढ़ों को पकड़कर पीट दिया था। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया था। दूसरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। थानाध्यक्ष विकाशचंद पांडेय ने बताया कि महिला खिलाड़ी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।