फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ठेले में टक्कर मार बालू में फंसा ट्रक

ठेले में टक्कर मार बालू में फंसा ट्रक

Thu, 24 May 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ठेले में टक्कर मार बालू में फंसा ट्रक

विज्ञापन
स्थानीय बाजार में बुधवार की शाम पांच बजे के करीब दीदारगंज की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक नींबू पानी के ठेले में टक्कर मार बालू में फंस गया। टक्कर लगने से जहां ठेले पर रखा हजारो रुपये मूल्य का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वृद्ध दुकानदार घायल हो गया। उसे पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल फिरंती (75) दीदारगंज थाना क्षेत्र के बनगांव का निवासी है। वह मार्टीनगंज बाजार में ठेला लगाकर नींबू, पानी बेचता है। बुधवार की शाम पांच बजे के करीब फिरंती अपने ठेले पर बैठकर सामान बेच रहा था। तभी दीदारगंज की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ठेले में टक्कर मारते हुए बालू में फंस गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग ट्रक चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि घायल फिरंती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि ट्रक चालक गाड़ी चलाते समय शराब पिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed