फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अस्पताल में रंगरेलियां मना रहा था कर्मचारी

अस्पताल में रंगरेलियां मना रहा था कर्मचारी

Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में रंगरेलियां मना रहा था कर्मचारी

विज्ञापन
गोरिया बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में तैनात एक कर्मचारी शनिवार की रात अस्पताल के कमरे में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। इसकी सूचना मिलने पर रात को ही उसकी पत्नी अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर अस्पताल पहुंची। रात करीब 11 बजे पति के साथ दूसरी महिला को देख वह बेहोश हो गई। महिला के भाई ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 की पुुलिस कार्रवाई करने की बजाय सुलह समझौता कराकर कर्मचारी को छोड़ दी। लोगों के मुताबिक अस्पताल में रात के समय आए दिन इसी प्रकार का खेल चलता है। शिकायत के बावजूद अस्पताल प्रशासन इस पर सख्त नहीं हो रहा।

एक कर्मचारी जल्द ही दूसरे जिले से ट्रांसफर होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पर आया हुआ है। वह अस्पताल के सरकारी आवास में रहता है। गर्मी की छुट्टी होने पर कर्मचारी की पत्नी बेटी के साथ मायके गई हुई है। इधर अस्पताल पर मौजूद कर्मचारी शनिवार की रात एक महिला को लेकर अपने कमरे पर गया और उसके साथ रंगरेलियां मनाने लगा। इसकी जानकारी होने पर अन्य लोगों ने कर्मचारी की पत्नी को सूचना दी तो वह रात करीब 11 बजे अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर गोरखपुर से पहुंची। दरवाजा खटखटाई तो भीतर अर्धनग्न हाल में दूसरी महिला पति के साथ मौजूद थी। यह देख पत्नी बेहोश हो गई। जबकि उसकेे भाई ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डायल 100 की पुलिस मामले में सुलह-समझौता कराकर सभी को छोड़ दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि दोनों लोग बालिग थे। इसलिए सुलह कराकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed