{"_id":"5a79f5524f1c1b462c8b67ed","slug":"91517942098-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को घायल कर पांच हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध को घायल कर पांच हजार की लूट
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के फूलवरिया गांव के सिवान में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की मुट्ठिया से वृद्ध को घायल कर पांच हजार रुपये लूट लिया। घायल वृद्ध को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अहरौला थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
अहरौला थाना क्षेत्र के भंवरुपुर गांव निवासी नरेंद्र राय (60) किसान है। मंगलवार को नरेंद्र बैंक से पांच हजार रुपये निकाला। रुपये लेकर नरेंद्र घर जाने लगा। जैसे ही फूलवरिया गांव की सिवान में पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और नरेंद्र को रोक कर लिए। विरोध करने बदमाश तमंचे की मुठिया से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। बदमाश उसकी पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ बूढ़नपुर श्यामनरायन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।