फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Wed, 20 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पल्हना। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुवां रामपुर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में अंजू (24) पत्नी अनिल राजभर की फांसी लगने से मौत हो गई। मंगलवार को इस मामले में अंजू के पिता ने थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

बता दें कि लहुवां रामपुर गांव निवासी अंजू देवी की सोमवार की रात संदिग्धा हाल में फांसी लगने से मौत हो गई। अंजू का मायका गाजीपुर जिले के खानपुर थाने के नायकडीह गांव में था। वह कमल राजभर की बेटी थी। करीब आठ माह पूर्व अंजू की शादी अनिल के साथ हुई थी। अंजू के मौत की सूचना पर पहुंचे अंजू के चाचा सुभाष राजभर ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें अंजू के पति अनिल राजभर, ससुर ओमप्रकाश राजभर सहित चार लोगों को आरोपित किया है। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अंजू की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed