फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ..और स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप

..और स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप

Fri, 11 Jan 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
..और स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप
आजमगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी के सीयूजी नंबर पर किसी ने फोन कर प्लेटफार्म पर बने ओवरब्रिज के नीचे एक बैग में बम होने की सूचना दी। सूचना के बाद जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें कुछ नहीं निकला। पता चला कि कुंभ मेले के तहत सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉक ड्रिल किया गया था। फोन पर सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी, आरपीएफ के उप निरीक्षक बृजभूषण राय और मूसेपुर चौकी प्रभारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ता ने लावारिस बैग को खोला, हालांकि उसमें कुछ नहीं मिला। इस दौरान यात्रियों में कौतूहल बना रहा। कुछ देर बाद पता चला कि कुंभ मेले के तहत सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉक ड्रिल किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि किसी विपरीत परिस्थितियों से निबटने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल किया जाता है। ताकि हमले या हादसे के दौरान बचाव कार्य किया जा सके। रामआसरे, मुसाफिर यादव, धुम्मन यादव आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed