{"_id":"5bd5fd82bdec22693a663ff5","slug":"81540750722-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बालक और युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बालक और युवक की मौत, एक घायल
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज/बिंद्राबाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई। जबकि उसका मामा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसीक्रम में गंभीरपुर थाने के बहोरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय बालक अपने मामा के साथ दवा लेने जा रहा था। जबकि युवक बाजार से घर लौट रहा था।
मृत बालक अंश (9) पुत्र शमशेर अतरौलिया थाना क्षेत्र के पलया गांव का निवासी था। जबकि घायल उसका मामला महेश (19) पुत्र श्यामलाल कप्तानगंज थाने के लहरपार गांव का निवासी है। अंश की तबियत खराब होने पर उसका मामा महेश घर पहुंचा और रविवार की सुबह अंश को अपनी बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने जा रहा था। एकडंगी गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से अंश की मौत हो गई। जबकि महेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसीक्रम में गंभीरपुर थाने के मंगरावा गांव निवासी तौफिक अहमद (35) पुत्र हबीबुल्ला शनिवार की रात बिंद्राबाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बहोरापुर गांव के पास पहुंची कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। लोग जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि तौफिक की मौत हो गई। वह एक बेटा और एक बेटी का पिता था।